जयपुर, 29 अगस्त 2021

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ सुना और प्रदेश के सभी जिलों में भी मन की बात कार्यक्रम सुना गया।

मन की बात कार्यक्रम डॉ. पूनिया ने सिविल लाइन्स सहित जयपुर शहर के विभिन्न मण्डलों के कार्यकर्ताओं के साथ सुना।

डॉ. पूनिया ने मीडिया से बात करते हुये कहा कि, मन की बात कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उस नवाचर का हिस्सा है, जिसमें वो पूरे देश को जोड़ते हैं, बहुआयामी गतिविधियों का उल्लेख करते हैं, देश की सामाजिक व भोगौलिक संस्कृति को एकाकार करते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने देश के खेल के सूरमा स्व. मेजर ध्यानचंद को याद किया, संस्कृत भाषा की महिमा का भी गुणगान किया जिससे पूरी दुनिया भारत की संस्कृति के बारे में परिचित हो रही है, भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, माधुर्य व उनके शस्त्र-शास्त्र की निपुणता का भी मोदी ने उल्लेख किया।

उन्होंने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के जरिये उल्लेख किया कि किस तरह लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की लौह प्रतिमा दुनिया की विशाल प्रतिमा बनी।

मन की बात में मोदी ने स्वच्छता की जागरूकता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने जदुरानी दास के जरिये भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को कूंची के माध्यम से उकेरकर संदेश देने का उल्लेख करते हुये कहा कि, खुद अमेरिका की महिला ने स्वीकार किया कि दुनिया की सर्वश्रेष्ठ जगह भारत है, धर्म, अधात्म व संस्कृति भारत की ताकत हैं। प्रधानमंत्री ने आह्वान करते हुये कहा कि हम अपने देश की संस्कृति, अक्षुण्णता और उसके प्रोत्साहन के लिये काम करें। मोदी ने मन की बात को देश के मन की बात बनाया और लोगों को प्रेरणा देने का कार्य किया।