जवाब

जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में बुधवार को पाकिस्तान की तरफ से फिर से सीजफायर का उल्लंघन किया गया। पुंछ में एलओसी पर सीमा पार से मोर्टार दाए गए। गोलीबारी का भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। जवाबी कार्यवाही में पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुंचा है। कई पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने की भी खबर है।

पाकिस्तान की तरफ से स्कूलों को भी निशाना बनाया गया। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक 25 स्कूलों पर मोर्टार दागे गए। इसके बाद सभी प्रभावित स्कूलों को बंद कर दिया गया है। पुंछ के जिला विकास कमिश्नर ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

बता दें कि मंगलवार को नियंत्रण रेखा पर नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान की तरफ से मोर्टार दागे गए थे। जिसके चलते इलाके के 9 स्कूलों में करीब 200 बच्चे और स्कूल स्टाफ से सदस्य फंस गए थे। सभी बच्चे पूरा दिन स्कूल में फंसे रहे। जिसके बाद बुलेट प्रूफ वाहनों से उन्हें रेस्क्यू किया गया। हालांकि, किसी भी बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचा था।