Murder Case, Parliamentarian, Anant Kumar

पटना, बाहुबली सांसद अनंत सिंह के खिलाफ मंगलवार को मर्डर का केस दर्ज किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने इस बारे में जानकारी दी है। बता दें कि मोकामा संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय सांसद अनंत सिंह को बिहार में ‘छोटे सरकार’ के नाम से भी लोग जानते हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दो दिन पहले मारे गए रामजनम यादव की पत्नी निक्की यादव ने पटना जिले के बाढ़ रेलवे पुलिस स्टेशन में अनंत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराया है। अधिकारी ने बताया कि अनंत सिंह का नाम इस मामले में साजिशकर्ता के तौर पर सामने आया है। वहीं इस मामले में रनवीर यादव का नाम मुख्य आरोपी के तौर पर दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि रामजनम यादव खुद एक अपराधी था और कई मामलों में वॉन्टेड था। गौरतलब है कि अनंत सिंह साल 2015 में जेडीयू से इस्तीफा देकर जेल से चुनाव लड़े और सांसद बने थे। उन्हें जून में आपहरण-हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था। वह जमानत पर बाहर हैं।