nirmala sitharaman

मोदी कैबिनेट फेरबदल में कुछ मंत्री हाटए गए हैं तो कुछ ने चेहरे सामने आये हैं। साथ ही इसके 4 मौजूदा मंत्रियों का प्रमोशन भी हुआ है। सबसे चौंकाने वाले फैसले के रूप में रक्षा मंत्री का हुआ। निर्मला सीतारमन को रक्षा मंत्री बनाया गया। आज उन्हें राज्यमंत्री से प्रमोशन कर कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलायी।

बता दें कि निर्मला सीतारमन देश की पहली पूर्णकालिक महिला रक्षा मंत्री हैं। इससे पहले इंदिरा गांधी रक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार संभाल चुकी हैं। प्रधानमंत्री रहते हुए इंदिरा गांधी 2 बार इस विभाग को संभाल चुकी हैं। निर्मला सीतारमन 2006 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई थीं। निर्मला सीतारमन का ताल्लुक दक्षिण भारत के दो राज्यों से हैं। उनका जन्म तमिलनाडु में हुआ है लेकिन उनका ससुराल आंध्र प्रदेश में हुआ।

बता दें कि कुल 13 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। मुख्तार अब्बास नकवी, निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल और धर्मेंद्र प्रधान का कद बढ़ गया है। इन सभी को अब कैबिनेट मंत्री की उपाधि मिल गयी है।

सुरेश प्रभु के रेल मंत्रालय छोड़ने के बाद पीयूष गोयल को रेल मंत्री बनाया गया है। बता दें पीयूष गोयल के पास कोयला मंत्रालय भी रहेगा। स्मृति ईरानी की बात करें तो उन्हें संचार मंत्री बनाया गया है। टैक्सटाइल मंत्रालय भी स्मृति ईरानी के पास रखा गया है। नितिन गडकरी को गंगा एवं जल संसाधन मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। तो वहीं उमा भारती को पेयजल-सफाई मंत्री बनाया गया है।

हरदीप पुरी को आवास और शहरी मामलों (स्वतंत्र प्रभार) की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही अल्फ़ोंस को पर्यटन राज्य मंत्री बनाया गया है। धर्मेंद्र प्रधान को पेट्रोलियम और कौशल विकास मंत्रालय दिया गया है। आरके सिंह को ऊर्जा मंत्रालय स्वतंत्र प्रभार दिया गया है।

सत्यपाल सिंह को मानव संसाधन विकास मंत्रालय राज्य मंत्री चुना गया है। अश्विनी चौबे को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री बनाया गया है। राज्यवर्धन राठौड़ को खेल मंत्रालय स्वतंत्र प्रभार का जिम्मा सौंपा गया है। राठौड़ सूचना और प्रसारण मंत्रालय के राज्य मंत्री भी बने रहेंगे।

विजय गोयल को अब संसदीय कार्य राज्य मंत्री बनाया गया है। शिव प्रताप शुक्ला को वित्त राज्य मंत्री बनाया गया है। नरेंद्र तोमर को ग्रामीण विकास और खनन मंत्रालय सौंपा गया है।