Congress,Priyanka Gandhi,Assembly Election,Uttar Pradesh Chief Sec teary,Entry In Politics

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस ने ऐसा दांव चला है जिससे सियासी हलचल तेज हो गई हैं। यूपीए की अध्यक्षा सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा ने अब आधिकारिक रूप से राजनीति में एंट्री कर ली है।

प्रियंका को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए कांग्रेस का महासचिव बनाया गया है। चुनाव के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र की जिम्मदारी दी गई है। प्रियंका फरवरी के पहले सप्ताह से अपना पद संभाल लेंगी।

आपको बता दें कि राजनीति में अधिकारिक रूप से आने से पहले भी प्रियंका पर्दे के पीछे से ही कांग्रेस के लिए निर्णायक भूमिका निभा चुकी है। माना जाता है कि पार्टी में कई बड़े फैसले प्रियंका के कहने पर ही लिए जाते हैं।

गौरतलब है कि पिछले काफी समय से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा मांग की जा रही थी कि प्रियंका गांधी को राजनीति में सक्रिय होना चाहिए।

प्रियंका के इस फैसले के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा सकता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि राजनीति में सक्रिय होने के बाद प्रियंका कांग्रेस को यूपी के दो सीटों से उठाकर कितना आगे ले जाती हैं।