protest-in-pok

नई दिल्‍ली : POK में गिलगिट-बाल्टिस्तान को पांचवां प्रांत बनाने को लेकर पाक विरोधी नारे लग रहे हैं। प्रदर्शनकारी ‘बच्चा-बच्चा कट मरेगा, पर ये सूबा नहीं बनेगा’ के नारे लगा रहे थे।

आपको बता दें कि पाकिस्तान ने गिलगित-बाल्टिस्तान को अपना पांचवां प्रांत बनाने का फैसला किया है। PoK और गिलगित में वकील इस फैसले के खिलाफ हड़ताल कर रहे हैं।

अभी पाकिस्तान में चार प्रांत हैं….बलूचिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा, पंजाब और सिंध। गिलगित-बाल्टिस्तान को एक अलग भौगोलिक क्षेत्र माना जाता है। वहां के लोगों की मांग है कि इस फैसले को वापस ले लिया जाए और साथ ही साथ पीओके के अंतरिम संविधान अधिनियम 1974 में संशोधन किया जाए।

दरअसल पाकिस्तान के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अज़ीज की अध्यक्षता में एक समिति ने गिलगित-बाल्टिस्तान को प्रांत का दर्जा देने का प्रस्ताव दिया है। चीनी निवेश को वैधता मिलने के लिए चीन के इशारे पर पाकिस्तान क्षेत्र को पूर्ण राज्य बनाने जा रहा है।

इस मामले पर भारत का कहना है कि गिलगित-बाल्टिस्तान भारत का अभिन्न अंग है। चीन-पाकिस्तान काआर्थिका गलियारा (CPEC) इसी क्षेत्र से होकर गुजरेगा। भारत इसे अपनी संप्रभुता का उल्लंघन मानता है।