Madhya Pradesh Assembly Election, BJP President, Rakesh SIngh

भोपाल, मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा सरकार ने नए अध्यक्ष को नियुक्त किया है। राज्य में अब जबलपुर से सांसद राकेश सिंह भाजपा के नए राज्य अध्यक्ष होंगे। राकेश सिंह नंद कुमार सिंह चौहान की जगह लेंगें। राकेश सिंह लोकसभा में भाजपा के चीफ व्हिफ भी हैं। राकेश जबलपुर से तीन बार सांसद रहे हैं। वे 2004 से जबलपुर संसदीय सीट से सांसद हैं।

2014 में वो तीसरी बार लोकसभा पहुंचे हैं। उनको मजबूत संगठनात्मक कौशल रखने वाले व्यक्ति के रूप में जाना जाता है। वे महाराष्ट्र बीजेपी के भी प्रभारी हैं। अब राज्य में आगामी चुनाव की जिम्मेदारी उनके कंधों पर होगी।