uttar pradesh

पुणे : महाराष्ट्र के पुणे से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक दरिंदे ने 80 साल की वृद्ध महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। यह घटना 13 जनवरी की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार पुणे के देहूरोड परिसर में रुपीनागर जुग्गी झोपड़ी में 80 साल की वृद्ध महिला रहती है। 13 जनवरी की देर रात एक अज्ञात युवक झोपड़ी की छत काटकर अंदर घुस आया और महिला से बलात्कार किया। रात को जब वृद्ध महिला का बेटा घर वापस लौटा तो उसने बेटे को घटना की जानकारी दी। बेटे ने देहूरोड पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है।

पुलिस ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार 80 साल की महिला के साथ बलात्कार होने की पुष्टि हुई है। अज्ञात शख्स के खिलाफ के थाने में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा। बता दें कि दिल्ली में भी कुछ दिन पहले ऐसा ही मामला सामने आया था जिसमें एक 15 साल के नाबालिग लड़के ने 65 साल की बुजुर्ग से ‌कथित तौर पर बलात्कार किया था।