shivpal yadav

समाजवादी पार्टी ने 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों की तैयारियां शुरू कर दी हैं। सपा अगले चुनावों में अपने 5 सांसद को बढ़ाने की तैयारी कर रही है। मैनपुरी पहुंचें सपा नेता शिवपाल यादव ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के चुनाव लड़ने को लेकर बड़ा बयान दिया है।

2014 में समाजवादी पार्टी के लोकसभा में 5 सांसद चुन कर पहुँचे थे। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव खुद यूपी के आजमगढ़ से सांसद चुने गए थे। इसलिए यूपी चुनाव में हार के बाद समाजवादी पार्टी की नजरें इस समय 2019 के चुनावों पर है। सपा ने इस बार के चुनाव में संख्या को बढ़ाने की तैयारी कर ली है।

बीते दिनों एक कार्यक्रम के लिए सपा नेता शिवपाल यादव मैनपुरी पहुंचकर पूर्व सपा प्रमुख मुलायम सिंह के आजमगढ़ से चुनाव लड़ने पर बयान दिया है
यहाँ पर आयोजित एक कार्यक्रम में शिवपाल यादव ने कहा कि 2019 में नेताजी को आजमगढ़ से नहीं, मैनपुरी से चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा से ही परिवार और पार्टी को एक करने में लगा हुआ हूँ।

शिवपाल ने कहा कि 2019 में एक साथ चुनाव लड़ने पर ही जीत मिल सकेगी। अगर परिवार के लोग अलग-अलग होकर लड़ेंगे तो परिवार का वोट बंट जायेगा। साथ ही उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर के अखिलेश के बयान पर नाराजगी दिखाई। इस मुद्दे पर जब शिवपाल यादव से सवाल किये गए तो उन्होंने इसका जवाब नहीं दिया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को विकास पुरुष कहा था। शिवपाल ने केंद्र की मोदी सरकार पर भी जमकर हमला बोला था। पूर्व सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बच्चों की मौतों पर सरकार ने कुछ नहीं किया है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी से व्यापारी से लेकर किसान तक परेशान हैं।