विकेट

भारत और श्रीलंका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में आज दूसरा टेस्ट मैच कोलंबो में खेला जा रहा है। भारत को श्रीलंका ऊपर पहली पारी में 439 रनों की बढ़त मिली है। श्रीलंका की पहली पारी 183 रन पर ही सिमट गयी। भारत की तरफ से अश्विन ने 5 विकेट लिए। जडेजा शमी को 2-2 और उमेश यादव को एक विकेट मिला।

भारत ने पहली पारी में 9 विकेट गंवा कर 622 रन बनाए और अपनी पारी घोषित कर दी। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम ने 49.4 ओवर में 183 रन पर ही सिमट गयी।

श्रीलंका के विकेट
अश्विन ने श्रीलंका को अपने पहले ही ओवर में थरंगा (0) को शून्य के स्कोर पर आउट करके पहला झटका दिया। अश्विन ने ओपनर करुणारत्ने को भी वापस भेजा। श्रीलंका ने तीसरे दिन 50 रन के आगे खेलना शुरू किया था। उसके स्कोर में सिर्फ 10 रन ही जुड़े थे कि जडेजा ने श्रीलंका के कप्तान दिनेश चांडीमल को हार्दिक पांड्या के हाथों कैच करवा कर वापस भेजा। कप्तान चांडीमल के आउट होने के कुछ ही देर बाद उनका साथ दे रहे कुशल मेंडिस भी उमेश यादव की गेंद पर भारतीय कप्तान विराट कोहली को कैच देकर चलते बने। कुशल मेंडिस के आउट होने के बाद एंजेलो मैथ्यूस ने भी अपना विकेट गंवा दिया। एंजेलो मैथ्यूस 26 रन बनाकर अश्विन का तीसरा शिकार बने। एंजेलो मैथ्यूस के आउट होने के तुरंत बाद बल्लेबाजी करने आये डिसिल्वा पहली बॉल पर आउट हो गए। जडेजा ने उन्ह बोल्ड कर दिया। मोहम्मद शमी ने अपने एक ही ओवर में श्रीलंका को दो झटके दे दिए। शमी ने निरोशन और हेराथ हो चलता किया।

भारत के विकेट
भारत ने पहला विकेट शिखर धवन के रूप में गंवाया है। शिखर ने 37 गेंदों में 35 रनों की पारी खेली। लंच के बाद भारत का दूसरा विकेट लोकेश राहुल के रूप में गिरा। भारत को दूसरा झटका रन आउट के रूप में लगा। लोकेश राहुल 57 रन बनाकर आउट हुए। तीसरा विकेट विराट कोहली (13) के रूप में गिरा। रंगना हेराथ की बॉल पर एंजेलो मैथ्यूज ने शानदार कैच लेकर कोहली को चलता किया। दूसरे दिन भारत के स्कोर दो ओवर में 6 रन ही जुड़े थे, कि चौथा विकेट भी गिर गया। चेतेश्वर पुजारा (133) को दिमुथ करुणारत्ने ने एलबीडब्लू आउट कर दिया। इस मैच में श्रीलंका की तरफ से डेब्यू कर रहे पुष्पकुमारा ने अजिंक्य रहाणे को चलता किया। रहाणे पुष्पकुमारा की गेंद पर स्टंप्ड आउट हुए। लंच के तुरंत बाद भारत ने अपना छटवां विकेट अश्विन के रूप में खोया। अश्विन ने 54 रनों की पारी खेली।सातवां विकेट हार्दिक पंड्या (20) का रहा। पुष्पकुमार की बॉल पर पंड्या, मैथ्यूज को कैच दे बैठे। साहा 67 और शमी 19 रन बनाकर हेराथ का शिकार बने।