मुंबई से रांची आ रही इंडिगो की के विमान में अजीबो-गरीब वाकया हुआ. फ्लाइट के वॉशरुम में एक लड़की सिगरेट पीती पकड़ी गई. पकड़े जाने पर लड़की ने जो बात बताई उससे विमान कर्मी हैरान हो गए.

मुंबई से रांची आ रही इंडिगो के विमान में अजीबो-गरीब वाकया हुआ. फ्लाइट के वॉशरुम में एक लड़की सिगरेट पीती पकड़ी गई. पकड़े जाने पर लड़की ने जो बात बताई उससे विमान कर्मी हैरान हो गए. जानकारी के मुताबिक मुंबई से रांची आ रही इंडिगो की फ्लाइट में सिगरेट पीती हुई एक लड़की पकड़ी गई. लड़की झारखंड के जमशेदपुर की रहने वाली है.

आरोप है कि लड़की फ्लाइट के वॉशरुम में सिगरेट पी रही थी, और क्रु मेंबर ने उसे स्मोकिंग करते हुए पकड़ा. लड़की का नाम ऐश्वर्या राय बताया जा रहा है. उधर आरोपी लड़की ऐश्वर्या का दावा है कि वह मुंबई में शाहरुख खान से मिलने गई थी. वहीं से वापस रांची लौट रही थी.

लड़की के खिलाफ केस दर्ज

फिलहाल, पुलिस ने ऐश्वर्या के खिलाफ एविएशन सिक्योरिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. माचिस जैसी ज्वलनशील चीजें फ्लाइट में प्रतिबंधित है. माचिस और सिगरेट लेकर फ्लाइट में यात्रा करने वाली ऐश्वर्या ने खुद को ब्लॉगर बताया. ऐश्वर्या ने दावा किया है कि उसने शाहरुख खान की फिल्म पठान को लेकर एक ब्लॉग लिखा था. इसी सिलसिले में वह शाहरुख खान से मिलने के लिए मुंबई गई थी. हालांकि, उसकी मुलाकात शाहरुख खान से हो सकी या नहीं, इस मसले पर उसने पुलिस को कुछ नहीं बताया.