GSAT

इसरो ने भारतीय समयानुसार फ्रेंच गुयाना (साउथ अमेरिका) के स्पेस पोर्ट कोरू से बुधवार रात 2.45 बजे भारतीय कम्युनिकेशन सैटेलाइट GSAT-17 की सफल लॉन्चिंग कर ली है। इस सैटेलाइट को एरियन-5 रॉकेट के जरिए स्पेस में भेजा गया है। इससे पहले इसरो ने श्रीहरिकोटा से GSLV mk-3 और PSLVC-38 का सफल प्रक्षेपण किया था।

इससे पहले भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने इसकी घोषणा करते हुए कहा था, ”एरियन-पांच प्रक्षेपण यान के जरिए 29 जून को भारतीय समयानुसार तड़के दो बजकर 29 मिनट पर GSAT-17 का प्रक्षेपण किया जाएगा।”

कम्युनिकेशन सैटेलाइट GSAT-17 कुल 3477 किलो का है। नॉर्मल सी बैंड, एक्टेंडेड सी बैंड और एस बैंड में कई तरह की कम्युनिकेशन सर्विस के लिए जीएसएटी-17 काम करेगा। इस महीने इसरो को तीसरे बड़े मिशन में कामयाबी मिली है। श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से जीएसएलवी एमके-3 और पीएसएलवी सी-38 के बाद इसरो ने इस महीने में तीसरी बार किसी उपग्रह का प्रक्षेपण किया है।

बता दें कि इससे पहले 2500 किलो से ज्यादा वजन वाले सैटेलाइट की लॉन्चिंग Ariane-5 रॉकेट से की जाती थी, लेकिन अब इस काम के लिए GSLV Mk III पर इसरो काम कर रहा है।