ताजगी

‘किस’ करने के तरीकों के साथ-साथ ये भी जान लेना जरूरी है कि इसके क्या फायदे होते हैं। इसके फायदों के बारे में लोगों को बहुत कम जानकारी होती है। इसके स्वास्थ्य से जुड़े कई लाभ होते हैं, जो ‘किस’ करने को फायदेमंद बनाते हैं।

‘किस’ करने से आपके संबंधों में मिठास तो बढ़ती ही है और ये आपको सेहतमंद भी बनाता है। हाल ही में आई एक शोध में पता चला है कि ‘किस’ करने से दांत अच्छे होते हैं और इसके साथ ही तनाव कम रहता है और ब्लड प्रेशर संतुलित बना रहता है। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होती है।

बनी रहती है ताजगी-
शोधकर्ताओं के मुताबिक ‘किस’ करने के दौरान दोनों व्यक्तियों के मुंह से लार का प्रवाह बढ़ता है और हार्मोन का उत्सर्जन होता है। इससे दांत और मसूड़े दुरुस्त होते हैं और ताजगी बनी रहती है। इससे मानसिक तनाव भी कम होता और सेहत अच्छी बनी रहती है।

अमेरिका में कई जोड़ों पर किए गए एक सर्वे में ये बातें सामने आई है। इसमें ये भी पाया गया है कि ‘किस’ करने वाले लोगों में मोटापे की समस्या कम पाई जाती है। इसके साथ ही वो लंबे समय तक जवान भी दिखते हैं।

चुंबन के दौरान शरीर में एड्रेनालिन नामक हार्मोन बनता है, जो दिल के लिए बहुत फायदेमंद है। यह पूरे शरीर में रक्तसंचार के लिए पंप होने में दिल की मदद करता है। इससे ब्लड प्रेशर कम करने और शरीर में रक्त संचार ठीक रखने में मदद मिलती है। तो अब न सिर्फ दिल को खुश करने बल्कि इसे सेहतमंद रखने के लिए ‘किस’ करें।