प्रेग्नेंसी

हेल्थ डेस्क: सेब के अनके फायदों के बारे में आप जानते होंगे लेकिन आपको जानकर काफी हैरानी होगी कि प्रेग्नेंसी के दौरान अगर महिला लगातार सेव खाती हैं तो उनके और उनके बच्चे दोनों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इससे बच्चे और बच्चे की मां को सेव के माध्यम से कई तरह के विटामिन और मिनरल्स मिल जाते हैं।

गर्भावस्था के दौरान महिला को एक सेब जरूर खाना चाहिए। सेब महिला और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे दोनों के लिए लाभदायक होता है।

सेब में कई तरह के विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। यही वजह है कि यह मां और बच्चे के लिए फायदेमंद होता है।

गर्भावस्था में सेब खाने से बच्चे को अस्थमा नहीं होता है।

सेब में आयरन की मात्रा काफी पाई जाती है, जिससे एनीमिया की समस्या नहीं होती है।

सेब में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जिसे खाने से पाचन क्रिया तेज और अच्छी रहती है।

सेब में विटामिन सी भी पाया जाता है, जिसकी वजह से मां और बच्चे दोनों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

गर्भावस्था के दौरान ज्यादा जल्दी थकान महसूस होने लगती है। सेब खाने से तुरंत एनर्जी मिल जाती है।

सेब खाने से दिल से जुड़ी बीमारियां होने के चांसेस कम हो जाते हैं।

गर्भावस्था में महिला और बच्चे के लिए कैल्शियम बहुत जरूरी होता है। सेब खाने से शरीर में पर्याप्त कैल्शियम की पूर्ति होती है।