विराट कोहली की फैन ने साल 2014 में विराट को प्रपोज किया था, जो कि अब क्रिकेट के भगवान कहें जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की अच्छी दोस्त है। उस फैन का नाम डेनियल व्याट है। यह इंग्लैंड की वुमेन क्रिकेट टीम की खिलाड़ी है। 2014 डेनियल ने अपने ट्विटर अंकाउट पर लिखा था कि ‘विराट मैरी मी’ यानी विराट मुझसे शादी कर लो। यह लड़की इंग्लैंड की वुमेन क्रिकेट टीम की खिलाड़ी है। इतना ही नहीं इसके बाद डेनियल ट्वीट कर उन्हें ‘स्पेशल प्लेयर’ बताया था, डेनियल विराट के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर भी शेयर कर चुकी हैं।

खबरों की मानें तो अर्जुन क्रिकेट प्रेक्टिस के लिए जब भी इंग्लैंड जाते हैं डेनियल से जरूर मिलते हैं। ट्विटर पर उनके लगभग 80 हजार तो इंस्टाग्राम पर उनके 26 हजार फॉलोअर्स हैं। 2014 में उन्होंने अर्जुन के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि मेरे छोटे साथ को आज लॉर्ड्स में देखकर अच्छा लगा।