खीरा

खीरे में पानी बहुत होता है और इसीलिए गर्मी में खीरा खाना बहुत लाभदायक माना जाता है। आइए जानते हैं इसे खाने का सही समय, तरीका और इसके कुछ फायदे…

1.) खीरे को सीधे बीच से तोड़ने पर इसकी कड़वाहट पूरी तरह से दूर हो जाती है। आप इसे बीच से चाकू से भी काट सकते हैं।
2.) बीच से काटने के बजाय खीरे को इसके सिरे से थोड़ा सा काटकर रगड़ देने से भी इसका कड़वापन दूर हो जाता है।
3.) सलाद में नींबू और चाट मसाले के साथ खीरे का स्वाद और भी बढ़ जाता है।
4.) यूं तो आप खीरा पूरे दिन में कभी भी खा सकते हैं, लेकिन इसे रात में न खाएं। यह बाकी के खाने को तो आसानी से पचा देता है, मगर खुद पचने में काफी वक्त लेता है।
5.) खीरा भूख बढ़ाने में भी मददगार है, इसलिए सलाद में खीरा परोसा जाता है।
6.) खीरे को छिलके के साथ ही खाएं, बेहतर होगा।
7.) एक्स्पर्ट्स की मानें तो खीरे का जूस पथरी के रोगियों के लिए लाभकारी होता है।
8.) यदि आप हैंगओवर हैं, तो रात को सोने से पहले खीरा खाकर ही सोएं। यह हैंगओवर कम करने में मदद करता है।
9.) खीरे और गाजर का जूस बनाकर पीने से भी शरीर को ताकत मिलती है।