मेनका

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से सांसद और केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। मेनका गांधी दो दिनों के दौरे पर शुक्रवार को ही पीलीभीत पहुंची थी। यहां उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक करने के अलावा विकास कार्यों का जायजा लिया। केंद्रीय मंत्री इसके बाद दिमागी बुखार से बचाव के लिए विशेष टीकाकरण अभियान का उद्घाटन करने पहुंची थी, जहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई।

जानकारी के मुताबिक मेनका गांधी ने शुरुआत में सांस लेने में परेशानी की शिकायत की थी, हालांकि अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक, मेनका गांधी के गाल ब्लैडर में पथरी की समस्या है। उन्हें दिल्ली रेफर किया गया है, जहां उन्हें एयरलिफ्ट कर लाने की व्यवस्था की जा रही है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक मेकना गांधी को सांस लेने में परेशानी के चलते अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराए जाने की बात सामने आ रही थी लेकिन अधिकारियों ने इससे इंकार दिया है। अधिकारियों के मुताबिक मेनका गांधी को पत्थरी की समस्या की वजह से अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करया गया है। एएनआई के मुताबिक अधिकारियों ने बताया कि उन्हें (मेनका) को गाल ब्लाडर में पत्थरी की परेशानी है। वहीं तुरंत राहत पहुंचाने के लिए मेनका गांधी को दिल्ली के लिए एयरलिफ्ट भी किया जा सकता है।खबरों के मुताबिक डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली के लिए रेफर भी कर दिया है। डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी जांच कर रही है।