अनार की पत्त्यिों
Ripe pomegranate on the branch. The foliage on the background.

अनार एक ऐसा फल है जो हमें कई तरह के लाभ पहुंचाता है। स्वास्थ्य के लिए गुणकारी होने के साथ ही अनार हमारी त्वचा के लिए रामबाण है। अनार के नियमित सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होने के साथ ही त्वचा संबंधित कई समस्याएं भी दूर होती हैं। अनार में पाए जाने वाले गुण त्वचा में निखार लाते हैं। इसमें ग्रीन टी और संतरे की तुलना में तीन गुना एंटीऑक्सिडेंट होते हैं। जो सीधा प्रत्यक्ष तौर पर स्किन को फायदा करते हैं।

क्यों फायदेमंद है पत्तियां-
एक नई रिसर्च में साफ हुआ है कि केवल अनार ही नई बल्कि उसकी पत्त्यिां से भी हमें कई तरह के फायदे मिलते हैं। अनार की पत्त्यिों का पेस्ट लगाने से त्वचा हेल्दी रहने के साथ ही तमाम तरह के रोग भी दूर होते हैं। आइए जानते हैं अनार की पत्त्यिां हमें त्वचा संबंधी किस तरह फायदे पहुंचाती हैं।

झुर्रियों को करती हैं खत्म-
आजकल दूषित और अनियमित खानपान के चलते लोगों को कई तरह की त्वचा संबंधी परेशानी हो रही है। जिन लोगों को उम्र से पहले ही एंटी एजिंग की समस्या हो जाती है या फिर जो लोग झुर्रियों के चलते अपनी उम्र नहीं छिपा पाते हैं। उनके लिए अनार की पत्त्यिों का पेस्ट बहुत फायदेमंद है। इसे नियमित लगाने से झुर्रियां खत्म होती हैं।

मुंहासे से दिलाता है निजात-
यदि आप मुंहासों की समस्या से परेशान है तो अनार के पत्तों का पेस्ट आपके लिए बेस्ट हैं। इसके अलावा अनार के दानों को पीसकर भी मुंहासों पर लगाया जा सकता है और अनार का जूस पीकर भी मुंहासों से छुटकारा पाया जा सकता है।

कोशिकाओं को करता है दुरुस्त-
अनार त्वचा की कोशिकाओं को जवान रखने में मददगार है। अनार का तेल त्वचा को पौष्टिकता प्रदान करके चेहरे पर चमक लाता है। अगर आप चाहे तो अनार के पत्तों को चबा भी सकते हैं। इसके पत्ते अंदर से कोशिकाओं को दुरुस्त करने का काम करते हैं।