लखनऊ, 29 अगस्त 2021

राष्ट्रीय खेल दिवस पर पैरालम्पिक की टेबल टेनिस स्पर्धा में भारत की बेटी भाविना पटेल के रजत पदक जीतने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर शुभकामनाएं दी। गोरखनाथ मंदिर से सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने ट्वीटर हेंडल @myogiadityanath पर लिखा किया,‘ राष्ट्रीय खेल दिवस पर #Paralympics की टेबल टेनिस स्पर्धा में भारत की बेटी भाविना पटेल जी ने रजत पदक प्राप्त कर वैश्विक पटल पर समूचे देश का मान बढ़ाया है। आपकी इस अविस्मरणीय उपलब्धि पर पूरे देश को गर्व है। आपके स्वर्णिम भविष्य हेतु मंगलकामनाएं! जय हिंद!

राष्ट्रीय खेल दिवस पर भी दी शुभकामनाएं 

अपने ट्वीटर हेंडल @myogiadityanath पर ट्वीट कर सीएम योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएं दी। लिखा कि,‘विश्व हॉकी जगत के महानतम खिलाड़ी मेजर ध्यान चंद की गौरवपूर्ण स्मृति को समर्पित ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ के अवसर पर देश के सभी खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई।’