भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार ने कांग्रेस द्वारा निकाली गई लोकतंत्र बचाओ मार्च को राजनीति से प्रेरित बताया है। राजेश कुमार ने कांग्रेस पर हमलावर होते हुए कहा है कि लोकतंत्र की हत्या करने वाली कांग्रेस आज लोकतंत्र बचाने सड़क पर उतरी है।

उन्होंने कहा है कि देश को आपातकाल में झोंकने वाली कांग्रेस आज लखीमपुर घटना को लोकतंत्र की हत्या बता कर राजनैतिक रोटियां सेंकने में लगी है। प्रेस को दिये गये अपने बयान में राजेश कुमार ने कहा कि पूर्व सीएम हरीश रावत गर्त में गई कांग्रेस को फिर उठाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन हरीश रावत ही कांग्रेस की अंतकर्लह का सबसे बड़ा कारण है।

पंजाब में हरीश रावत की वजह से टूट हुई। उत्तराखंड में कांग्रेस के बड़े दिग्गज हरीश रावत के कारण कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा में शामिल हुए। राजेश ने कांग्रेस को नसीहत देते हुए कहा है कि वह अपने गिरेबां में झांके लोकतंत्र की हत्या भाजपा नहीं कांग्रेस करती आई है।