Wayne Rooney

इंग्लैंड फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान वैन रूनी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस पूर्व कप्तान पर आरोप है कि इन्होने नशे की हालत में वाहन चलाया है। लेकिन बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। बता दें कि उन्हें निर्धारित सीमा से ज्यादा नशे में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

बता दें कि वैन रूनी को जमानत पर रिहा कर दिया गया लेकिन 18 सितंबर को उन्हें इस मामले में अदालत में पेश होना होगा। हाल ही में 31 साल के रूनी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा की थी। उन्होंने इंग्लैड की ओर से 119 मैच में रेकॉर्ड 53 गोल किये हैं।

ब्रिटेन की पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि स्थानीय समयानुसार दो बजे के बाद पुलिस ने काले रंग की बीटल कार को रुकवाया तो उसकी चालक सीट पर रूनी बैठे हुये थे। उन्हें निर्धारित सीमा से ज्यादा नशे में थे इसलिए उन्हें गिरफ्तार किया गया। इससे पहले गुरुवार रात (31 अगस्त) क्रिकेटर जैक मैक्लवेर ने रूनी के साथ बार में ली गई सेल्फी को इंस्टाग्राम पर साझा किया था। यह बार रूनी के चेशिरे स्थित घर के निकट है जहां उनकी गाड़ी को पुलिस ने रोका था।