2011

भारत के स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ‘SPORTS हर्निया’ होगया है जिसकी वजह से वे आईपीएल-10 में नहीं खेल पाएंगे। उनको इससे उभरने में करीब 6-8 हफ्ते तक का समय लग सकता है जिसके चलते वे इतने समय तक क्रिकेट से बाहर रह सकते हैं। अश्विन के नहीं होने से उनकी टीम राइजिंग पुणे सुपरजाइंट को बड़ा झटका लगा है।

अश्विन ने 2016-17 के होम सीजन में जबरदस्त गेंदबाजी कर भारत को13 में से 10 टेस्ट जीतने में में बेहद हम योगदान दिया था। इस सीजन के दैरान अश्विन ने न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 738.2 ओवर डाले थे। जो एक टेस्ट सीजन में किसी गेंदबाज द्वारा फेंका गया सर्वाधिक ओवर हैं।

चोट के चलते आईपीएल 10 में नहीं खेलेंगे अश्विन

‘SPORTS हर्निया’ क्या होता है , जानें
स्पोर्ट्स हर्निया होने से पेट के निचले हिस्से में दर्द उठता है। आराम के साथ यह दर्द तो कम हो जाता है, लेकिन दोबारा मैदान पर खेलने के लिए वापस आते ही यह शुरू हो जाता है। नॉर्मल हर्निया की तरह इसमें कोई सूजन जैसी चीज नहीं दिखती है। लेकिन खिलाड़ी की परेशानी जारी रहती है। अगर स्पोर्ट्स हर्निया को ज्यादा देर तक रहने दिया जाए, तो यह उस हर्निया में तब्दील हो जाता है, जिसका इलाज ऑपरेशन से होता है, क्योंकि पेट के नीचे के हिस्से के ऑर्गन, फट चुकी मांसपेशियों से छूने लगते हैं और फिर सूजन दिखाई देने लगती है ,इस तरह के केस में ज्यादा दर्द होता है।