Sound Sleep

नई दिल्ली: सुकून की नींद लेना इस भागदौड़ की जिंदगी में कितना जरुरी है। हम सभी यह जानते है। इस दुनिया मे कुछ लोग ऐसे भी होते है जो दिन भर थक हार कर आते है और रात को भी चैन की नींद नहीं ले पाते ऐसे लोग रात को आने वाले बुरे सपनों से बेहद परेशान रहते है।

कुछ ऐसा ही आपके साथ भी होता है। अगर आप के साथ भी ऐसा है तो अब आपको घबराने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आज हम आपको वास्तु के हिसाब से कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे है। जिससे आप चैन की नींद ले सकेंगे।

रात को सोने के बाद कई लोग बुरे-बुरे सपने देखते है या फिर उनका मन शांत नहीं रहता। रात को कई लोग डरते भी है। हम आज आपको जो वास्तु टिप्स बताने जा रहे है वैसा करने से आप सब कुछ भूल कर आराम की नींद ले सकेंगे।

अगर आप रात को बुरे सपने देखते है या अजीबों-गरीब आहट का अनुभव करके डरते है तो आप रात को सोने से पहले सुंदर कांड का या हनुमान चालीसा पाठ जरूर करें।

आप हनुमान चालिसा की एक किताब अपने तकिए के नीचे रखकर भी सोएं। माना जाता है कि ऐसा करने से मन शांत रहता है और आपकी मानसिक बल में वृद्धि होती है। इससे आपको बुरे सपने आने कम हो जाएंगे।

माना जाता है कि लोहे से नाकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है। इसलिए सोते समय अपने तकिए के नीचे लोहे की कोई भी वस्तु जरूर रखें।

हनुमान चालीसा के अलावा दुर्गा चालीसा या दुर्गा सप्तशती को भी अपने तकिए के नीचे रख सकते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से आप आप भय मुक्त चैन की नींद ले सकते है।