rape

न्यूयॉर्क: अमेरिका यहां की पुलिस द्वारा एक 18 साल की एक लड़की के साथ पुलिस कस्टडी में रेप का मामला सामने आया है।
लड़की का नाम एना चैम्बर्स बताया जा रहा है। लड़की को गांजा पीते हुए कोनी आइलैंड के सिपोटल रेस्टोरेंट की पार्किंग से अरेस्ट किया गया था। लड़की का आरोप है पुलिस अफसरों ने पहले उसके साथ रेप किया फिर दोनों हाथ बांध कर सेक्स एक्ट परफॉर्म करने के लिए मज़बूर किया।
वही दोनों पुलिस वाले इस घटना से इंकार नहीं कर रहे है पर उनका कहना है सब कुछ लड़की की मर्ज़ी से हुआ है। उन्होंने ने लड़की का रेप नहीं किया है। लड़की उनको फॅसा रही है। दोनों अफसरों ने प्रॉसीक्यूटर से अपील करते हुए उन पर चार्जेज न लगाने की अपील की है और एना पर संदेह जाहिर किया है। लड़की लगातार उकसाने वाली सेल्फीज सोशल मीडिया पर शेयर कर रही है।

एना के वकील माइकल डेविड ने कहा एना सबको बताना चाहती है कि ये बात झूठी है कि उसकी इस काम में सहमति थी। वकील ने कहा हथकड़ी में बड़ी ही क्रूरता के साथ उसका रेप किया गया है। इस मामले में पुलिस अफसर रिचर्ड हॉल और एडी मार्टिन को फर्स्ट डिग्री रेप चार्ज में आरोपी बनाया गया है और उन्हें अगले हफ्ते कोर्ट में पेश होना है।