बाढ़

पटनाबिहार में मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ से बिहार के 12 जिले इन बुरी तरहसे प्रभावित हैं। राज्य की कई प्रमुख नदियों के खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। अब तक बाढ़ प्रभावित 12 जिलों में 41 लोगों की मौत हो चुकी है। राहत एवं बचाव कार्य में सेना के साथ ही राष्ट्रीय आपदा बल (एनडीआरएफ) को लगा दिया गया है।

12 जिलों में 41 लोगों में किशनगंज में पांच, अररिया में 5, प. चंपारण में 3, पूर्वी चंपारण में 3, दरभंगा में 3, मधुबनी में 1 और सीतामढ़ी में 6 लोग शामिल हैं। बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को सर्वाधिक प्रभावित अररिया, किशनगंज, कटिहार और पूर्णिया जिले का हवाई सव्रेक्षण किया। उन्होंने आपदा प्रबंधन विभाग और सामान्य प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

आपदा प्रबंधन विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को बताया कि पूर्णिया जिले में बाढ़ से प्रभावित लोगों को वायुसेना के दो हेलीकॉप्टर खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए लगाये गये हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से राज्य में बाढ़ के हालात पर चर्चा की और स्थिति से निपटने के लिए केन्द्र की तरफ से सहयोग का आसवासन दिया।