Bomb Cyclone, America, Snow Storm, Flood, International News

वॉशिंगटन/लंदन: अमरीका में भारी बर्फबारी के बाद तूफान साथ में बाढ़ आने के चलते बिगड़े हालात को देखकर एमरजैंसी घोषित कर दी गई है।  बर्फबारी का सबसे ज्यादा असर उड़ानों पर पड़ा है। कल से अबतक करीब 4500 उड़ाने रद्द कर दी गई हैं।  न्यूयॉर्क और मैसाचुसेट्स के बोस्टन में भारी बर्फबारी के कारण लोग त्राहिमाम करने लगे हैं। बोस्टन में तेज हवाओं के साथ  बर्फबारी से तापमान माइनस 30 डिग्री तक लुढ़क गया है।

Bomb Cyclone, America, Snow Storm, Flood, International News
यहां करीब एक फुट तक बर्फ जम गई है। सड़कों से बर्फ हटाने के लिए जेसीबी मशीनों लगाई गई हैं, छोटी मशीनों से भी बर्फ हटाने का काम चल रहा है। बर्फबारी के बाद तूफान साथ में बाढ़  से घरों में पानी घुस गया है। कई इलाकों में लोगों को रस्सी के सहारे रेस्क्यू किया जा रहा है।  बाढ़ और बर्फबारी ने बोस्टन की बत्ती गुल कर दी है। अमरीका का सबसे बड़े शहर न्यूयॉर्क की भी रफ्तार बॉम्ब तूफान ने रोक दी है।

बर्फीली हवाओं ने लोगों को घरों में कैद कर दिया है । बॉम्ब तूफान का कहर अमरीका के पूर्वी राज्यों फ्लोरिडा, जॉर्जिया, साउथ कैरोलिना, नॉर्थ कैरोलिना, वर्जीनिया, मेरीलैंड, न्यूजर्सी, न्यू यॉर्क, मैसेचुएट्स, न्यू हैंपशायर और मेन में है। दक्षिणपूर्वी राज्यों नॉर्थ और साउथ कैरोलिना में चार लोगों की जान चली गई है । उधर इगलैंड में भी भारी बर्फभारी के चलते हालात काफी खराब हैं। एक फुट से अधिक जमी बर्फ के कारण आवागमन बाधित है । लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए हैं।