Weight Lose, Loss Your Weight, Weight Loss Effect On Life Partner, Lifestyle

अगर आप अपने जीवनसाथी को चुस्त–दुरुस्त देखना चाहते हैं तो खुद अपना वजन घटाने का प्रयास करें. शोधकर्ता बताते हैं कि अगर कोई अपना वजन घटाने की कोशिश करता है तो दूसरे लोगों को भी उससे प्रोत्साहन मिलता है.

रिसर्च में हुआ खुलासा

एक हालिया शोध के नतीजों से पता चला है कि अगर किसी दंपति में एक साथी भी अपना वजन घटाने की प्रतिबद्धता दिखाते हैं तो इस बात की पूरी संभावना रहती है कि दूसरा साथी भी अपना वजन घटाने की कोशिश करे.

व्यवहार में परिवर्तन भी करता है मदद

अमेरिका स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ कनेक्टिकट में प्रोफेसर एमी गोरीन ने अपने शोध में बताया कि एक व्यक्ति जब अपने व्यवहार में परिवर्तन लाता है तो उसके आस–पास के लोगों पर भी उसका असर होता है.

अध्ययन में दंपति द्वारा वजन कम करने की जो दर सामने आई है, उसमें अंर्तसबंध है. मतलब, जहां एक जीवनसाथी वजन कम करता है, वहां दूसरे जीवनसाथी पर भी इसका असर होता है.