11 जून 2021
अक्सर आपने कई आलिशान बंगले देखे होंगे, परन्तु आज आपको एक ऐसे बंगले के बारे में बताने जा रहे है जिसकी कीमत जानकर आप आश्चर्य में पड़ जायेंगे। बता दें कि अमेरिका में एक बंगाल है, जिसकी कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।
इस बंगले की कीमत है 250 मिलियन डॉलर यानी करीब 1625 करोड़ रुपए। इतना पैसा जिससे 1 हजार 625 लोग 1-1 करोड़ का बंगला खरीद सकते हैं। इससे पहले अमेरिका में सबसे बड़ी बोली 100 मिलियन डॉलर की लगी थी।
अमेरिका के इतिहास में ये अब तक की सबसे महंगी प्रॉपर्टी है। इस बंगले में दुनिया की हर ऐशो-आराम की चीज़ मौजूद है, यहां देखरेख के लिए 7 मेंबर्स की टीम है। बंगले में 30 मिलियन डॉलर का कार कलेक्शन भी है। हरियाली से घिरे बंगले की छत पर स्वीमिंग पूल है, जहां से शहर का नजारा बस देखते ही बनता है।





