नई दिल्ली, 20 मई 2021

आजकल लोग अपने घरों के आस-पास हरियाली बढ़ाने के लिए कई प्रकार पेड़-पौधे लगाते हैं, क्योंकि ये न सिर्फ हमारे लिए अपितु पर्यावरण के लिए भी काफी जरुरी होेते हैं। यह बात हम सभी जानते है कि पेड़ पौधों के वजह से मनुष्य का अस्तिव है, पेड़ पौधों से हमे कागज, फर्नीचर, आक्सीजन इत्यादि मिलता है और यह हमारे जीवन का अहम भाग हैं क्योंकि इनके बिना जीवन जीना अंसम्भव है। लेकिन आप को यह जानकर आर्श्चय होगा कि संसार में कई ऐसे पोधे भी है जो इंसानों के लिए खतरनाक है। बता दें कि इस संसार में कई ऐसे पौधे है जो इंसानों की जान तक ले सकते है।

बता दें कि यह पौधा लंदन में पाया जाता हैं जिसको वहां की आम बोलचाल की भाषा में नाम होगवीज या किलर ट्री कहा जाता है। इस पौधे का वैज्ञानिक नाम हेरकिलम मेंटागेजिएनम है। ये पौधा ब्रिटेन के लंकाशायर नदी के किनारे पाया जाता हैं।