बॉलीवुड अभिनेता विनोद खन्ना के बेटे और बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना का आज जन्मदिन हैं। अक्षय आज अपना 41वां जन्म दिन मना रहे हैं। अक्षय अपने फिल्मी करियर में कई टॉप एक्ट्रेसों के साथ काम कर चुके हैं।

बॉलीवुड के महान अभिनेता के घर जन्में अक्षय खन्ना ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत 1997 में हिमालय पुत्र से की थी। वैसे तो स्टार किड होने के नाते बॉलीवुड में एंट्री लेने के लिए उन्हें स्ट्रगल नहीं करना पड़ा, मगर बॉलीवुड में खुद को साबित करने के लिए अक्षय को बहुत मेहनत करनी पड़ी थी।

उनकी पहली फिल्म हिमालय पुत्र फ्लॉप रही मगर इसके बाद फिल्म ‘बॉर्डर’ ने उनको बॉलीवुड में अपनी एक नई पहचान दिलाई। मगर फिल्मी करियर में उनका उतार-चढ़ाव बना रहा। वहीं साल 2001 की बाते करें तो ये साल उनके लिए काफी लक्की रहा।

इस साल आई फिल्म ‘दिल चाहता है’ से अक्षय ने काफी सुर्खियां बटोरी। इसके बाद ताल, हलचल, हंगामा, हमराज़, रेस जैसी फिल्मों ने उनके करियर को बॉलीवुड में नई बुलंदियों पर पहुंचा दिया। जहां हलचल और हंगामा जैसी फिल्मों में उन्होंने कॉमेडी भूमिका निभाई तो वहीं हमराज, ढिशूम जैसी फिल्मों में उन्होंने नेगेटिव भूमिका भी निभाई हैं, जिन्हें काफी पसंद भी किया गया है।

अपनी एक्टिंग से लाखों लड़कियों का दिल जीतने के बाद और अपने करियर में इतनी टॉप एक्ट्रेसों के साथ काम करने के बावजूद अक्षय खन्ना ने अभी तक शादी नहीं की है। आज भी उनकी गिनती बॉलीवुड के बैचलर्स में की जाती है। उन्होंने शादी क्यों नहीं की अब इस बारे में तो खुद अक्षय खन्ना ही बता सकते हैं।