safdarjung hospital

सफदरजंग अस्पताल के रेजिडेंट्स डॉक्टरों ने हड़ताल कर दी है। एक मरीज ने बुधवार को एक रेजिडेंट्स डॉक्टर के साथ मारपीट करी है। जिसके बाद सभी डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं। इस हड़ताल के चलते मरीज बहुत परेशान हैं। उन्हें उचित इलाज नहीं मिल पा रहा है।

रेजीडेंटस डॉक्टर एसोसियेशन के अध्यक्ष धीरज सिंह नाम के एक मरीज ने डॉक्टर से उसके इलाज में देरी का आरोप लगाते हुए, डॉक्टर पर हमला कर दिया था। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं हमारे लिए नई नहीं हैं। ऐसी घटनाएं होती रहती हैं, यदि हम डर-डर के काम करेंगे तो मरीज का इलाज कैसे करेंगे। उन्होंने आगे कहा है कि ऐसे हमलों की जांच के लिए हमारी सुरक्षा बढ़ाई जानी चाहिए। उन्होंने आगे कहा है कि अस्पताल प्रशासन का काम है कि बेहतर सिक्यॉरिटी दे ताकि निडर होकर काम किया जा सके। यदि ऐसा नहीं होता, तो ये हड़ताल अनिश्चित है।

पुलिस में एफआईआर कराई गई दर्ज-
उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस से शिकायत की गई है। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। उन्होंने बताया कि पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि स्ट्राइक जारी है और सभी डिपार्टमेंट के डॉक्टर इसमें शामिल हैं।

हड़ताल के चलते मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनको सही इलाज नहीं मिल पा रहा है। एक मरीज के रिशतेदार ने कहा कि, “मेरी बहु को यहां पर डिलीवरी के लिए लाया गया है। मगर यहां हड़ताल चल रही है। बताइये अब हम कहां जाएं।”