Bomb Cyclone

चा‌र्ल्सटन/बोस्टन,  पूर्वी अमेरिका को बीते 10 दिनों से भीषण ठंड का सामना करना पड़ रहा है। इससे अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। फ्लोरिडा में 30 साल में पहली बार बर्फबारी हुई। पूर्वी क्षेत्र में गुरवार को करीब 2,700 उ़़डानें रद्द हो गई। हालांकि मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिका में जो आने वाला संकट है, उसके मुकाबले यह ठंड कुछ भी नहीं है। देश का कुछ हिस्सा बर्फीले तूफान ‘बम साइक्लोन’ की चपेट में आ गया है। अमेरिका के 90 फीसदी हिस्से में तापमान शून्य या उसके नीचे है।

Bomb Cyclone

 

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि यह बर्फीला तूफान फ्लोरिडा से शुरू होकर यूरोप चला जाएगा। ये अपने साथ भीषण ठंडी हवाओं के साथ बर्फ के अनगिनत टुकडों को लेकर चलेगा जिससे तापमान सामान्य से करीब 20 डिग्री तक कम हो जाएगा। नेशनल वेदर सर्विस ने कहा कि न्यूयॉर्क में 90 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। बोस्टन में एक फीट तक बर्फबारी की आशंका है।

मंगल ग्रह से भी कम होगा तापमान!

 

न्यू हैम्पशायर की माउंट वॉशिंगटन ऑब्जर्वेटरी के वैज्ञानिक टेलर रीगन ने बताया कि कुछ दिन पहले मंगल ग्रह का तापमान माइनस 16 डिग्री सेल्सियस था। इस सप्ताह के अंत में अमेरिका के कुछ हिस्सों में तापमान इससे भी कम हो सकता है यानी यह मंगल ग्रह से भी ज्यादा ठंडा हो जाएगा। वैज्ञानिक के मुताबिक, इन हिस्सों में तापमान माइनस 35 डिग्री से भी कम हो सकता है। ये है बॉम्ब साइक्लोन बॉम्ब साइक्लोन या बॉम्बोजेनेसिस की स्थिति तब बनती है, जब किसी तूफान का बायोमैट्रिक प्रेशर 24 घंटे के अंदर 24 मिलीबार से कम हो जाता है। यह स्थिति पहले या दूसरे श्रेणी के किसी चक्रवात को टक्कर दे सकती है।

Bomb Cyclone

 

न्यूयॉर्क में गुरुवार को स्कूल बंद कर दिए गये। बोस्टन के स्कूलों में भी छुट्टी की घोषणा कर दी गयी। संघीय सरकारी दफ्तर दो घंटे की देरी से खुले। जॉर्जिया, नॉर्थ कैरोलिना और वर्जीनिया में बिजली आपूर्ति बंद होने से 35 हजार से अधिक उपभोक्ता प्रभावित हैं। मैसाच्युसेट्स, मेन और जॉर्जिया में फाउंटेन का पानी भी जमा।

फ्लोरिडा, जॉर्जिया, नॉर्थ कैरोलिना और वर्जीनिया। चीन में भीषषण बर्फबारी, तीन हवाई अड्डे बंद शंघाई। चीन को भी भीषण बर्फबारी का सामना करना पड़ रहा है। इससे यहां के तीन हवाई अड्डे बंद हो गए और नौ अन्य पर भी विमानों में देरी हो रही है। वहीं, हेनान प्रांत में कई प्रमुख मार्ग बंद हो गए। शान्शी प्रांत समेत कई अन्य प्रांतों में हाई-स्पीड ट्रेनों में भी देरी हुई।