zaheer

पूर्व भारतीय स्पिनर अनिल कुंबले ने पुर्व भारतीय तेज गेंदबाज़ जहीर खान को अपनी गर्लफ्रेंड सागरिका घाटगे के साथ के लिए शुभकामना देने के लिए ट्वीट किया था। लेकिन अनिल कुंबले ने एक गलती करदी। उन्होंने बधाई के लिए किए गए ट्वीट में जहीर खान की गर्लफ्रेंड सागरिका घाटगे को नहीं बल्कि सागरिका घोष को टैग कर दिया।

अनिल कुंबले

हालाँकि अनिल कुंबले ने बाद में अपना ट्वीट डिलीट कर दिया। लेकिन सागरिका घोष ने अनिल कुंबले रिप्लाई कर कहा सर आपने गलत सागरिका को टैग किया है, मैं तो दो बच्चों की मां हूं।

अनिल कुंबले

हालांकि इसके बाद अनिल कुंबले ने गलत ट्वीट को डिलीट किया और सही सागरिका को टैग कर दोबारा ट्वीट किया।

अनिल कुंबले
सागरिका घोष

आपको बतादें कि सागरिका घोष ने शाहरुख की फिल्‍म ‘चक दे इंडिया’ की प्रीति सबरवाल के तौर पर फिल्म में काम किया था। सागरिका बॉलीवुड एक्‍टर विजेंद्र घाटगे की बेटी हैं।

आपको बता दें कि पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज़ जहीर खान ने अपनी गर्लफ्रेंड सागरिका घाटगे के साथ सगाई कर ली है, इस बात का ऐलान उन्होंने सोमवार को ट्वीट कर किया। अपनी सगाई की बात उन्होंने ट्विटर पर अपने फैँस के लिए पोस्ट की। ज़हीर ने ट्वीट किया ‘अपनी पत्नी के च्वाइस पर कभी हंसना नहीं चाहिए, आप उन्हीं में से एक हैं। जीवन भर के साथी।’