Akhilesh yadav

चुनावों में पार्टी के हारने के बाद नेताओं का दल बदलना कोई नयी बात नहीं है। समाजवादी पार्टी में अब तक कई नेता दूसरे दलों से आकर शामिल हो चुके हैं। बीते दिनों बसपा छोड़ कर आये इन्द्रजीत सरोज को अखिलेश ने पार्टी में शामिल किया था। अब यूपी की राजनीति का एक और दिग्गज नेता सपा में शामिल होने जा रहा है।

सपा में होगा शामिल-
बहुजन समाज पार्टी के लिए इन दिनों समय अच्छा नहीं चल रहा है। पार्टी के बड़े-बड़े नेता लगातार बसपा सुप्रीमों मायावती का साथ छोड़ते जा रहे हैं। यूपी चुनाव के पहले भाजपा सरकार में मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने बसपा छोड़ी थी। इसका खामियाजा बसपा को भुगतना पड़ा और उसकी सिर्फ 19 सीटें ही आयी थी। इसके बाद पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दकी ने भी पार्टी से नाता तोड़ लिया था। यूपी चुनाव के ठीक पहले बसपा में पूर्व मंत्री नारद राय शामिल हुए थे। उन्हें बसपा ने बलिया की सीट से उम्मीदवार भी बनाया था मगर वे हार गए थे।

नारद राय के बाद बसपा को एक और बड़ा झटका लगता हुआ दिखाई दे रहा है। बसपा के पूर्व विधायक मधुसुदन शर्मा अब बसपा छोड़कर सपा का दामन थामने वाले हैं। पूर्व विधायक मधुसुदन शर्मा ने सपा के पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह को हराकर इतिहास रच दिया था। 2007 में भाजपा प्रत्याशी अरिदमन सिंह को उन्होंने आगरा की बाह सीट से हराया था। यूपी के 2017 के विधानसभा चुनाव में राजा अरिदमन सिंह ने भाजपा ज्वाइन कर ली थी। मधुसुदन शर्मा के सपा में जाने पर मुहर तब लगी जब आगरा में अखिलेश खुद उनके घर पहुँचे थे। पूर्व विधायक ने बताया कि वे 10 अक्टूबर को लखनऊ में समाजवादी पार्टी में शामिल होंगे।