Bollywood Actor,Anupam Kher,PM Manmohan Singh,Viral Video,THE ACCIDENTAL PRIME MINISTER

मुंबईः देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की बायोपिक ‘द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ पिछले कई दिनों से सुर्खियों में है। हाल ही में अब सेट से एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में अनुपम हू-ब-हू मनमोहन सिंह की तरह नजर आ रहे हैं। उनकी चाल-ढाल एकदम मनमोहन सिंह जैसी लग रही है।Bollywood Actor,Anupam Kher,PM Manmohan Singh,Viral Video,THE ACCIDENTAL PRIME MINISTERवीडियो की बात करें तो अनुपम खेर एक बिल्डिंग से बाहर निकलते दिख रहे है। जैसे ही वह बाहर निकलते है उनकी सुरक्षा में लगे जवान भी उनके पीछे-पीछे चलने लगते हैं।Bollywood Actor,Anupam Kher,PM Manmohan Singh,Viral Video,THE ACCIDENTAL PRIME MINISTERइस वीडियो को पहली बार में देखकर ऐसा लगेगा कि खुद मनमोहन सिंह हैं लेकिन जब आप सही तरीके से देखेंगे तो आपको मालूम चलेगा कि ये अनुपम हैं। फिल्म की स्क्रिप्ट राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक हंसल मेहता ने लिखी है। वहीं इस फिल्म में सोनिया गांधी का किरदार जर्मन एक्ट्रैस सुजैन बर्नेट निभाएंगी।