virushka

मुंबई : क्रिकेट का सबसे बड़ा सरताज विराट कोहली भी अपने रिसेप्शन फंक्शन के दौरान रोमांस के किंग शाहरुख़ खान से एडवाइस लेते हुए नज़र आये। शाहरुख़ ने भी विराट को कुछ लव एडवाइस दी और अपनी खूबसूरत वाइफ अनुष्का के साथ रोमांस करने का सही तरीका भी समझाया। शाहरुख़ की एडवाइस का विराट पर बहुत जल्द ही और बहुत तेज़ असर हो गया। विराट कोहली ने बीच फंक्शन में ही अनुष्का को अपने ही अंदाज में प्यार जताने की कोशिश की और क्या खूब कोशिश की विराट ने कि अनुष्का ने उन पर प्यार लुटाते हुए सभी के सामने अपने क्यूट पति को किस कर दिया।

Hahaha! ?❤ This is so Cute! ❤?

A post shared by Virat Kohli (@viratkohli.s) on

दरअसल पूरी बात ये है की विरूष्का की मुंबई रिसेप्शन पार्टी में स्टेज पर शाहरुख़ विराट को अनुष्का को खुश करने का तरीका बता रहे थे। शाहरुख़ पीछे से अपनी फिल्म का एक रोमांटिक डायलॉग बोल रहे थे और विराट लिप्सिंग कर रहे थे। इसी बीच शाहरुख़ ने विराट को अनुष्का की तरफ आगे बढ़ाते हुए ,अपने डायलॉग जब तक है जान जब तक है जान की जगह जैसे ही ये बोला जब तक है खान जब तक है खान वहां मौजूद सभी मेहमान हँस पड़े। मगर कुछ भी हो विराट का ये अंदाज भी अनुष्का को काफी भा गया और उन्होंने तुरंत अपने हब्बी को किस कर लिया।

They are the cutest ?❤ #VirushkaReception

A post shared by Virat Kohli (@viratkohli.s) on

बता दें कि अपनी रिसेप्शन पार्टी में अनुष्का ने शाहरुख़ के साथ सांग छईयां-छईयां पर जमकर ठुमके लगाए। इस मौके पर विराट भी पीछे नहीं रहे और उन्होंने भी शाहरुख के साथ ताल से ताल मिलाते हुए जमकर डांस किया। इस पूरी पार्टी में शाहरुख खान ही एकलौते ऐसे गेस्ट थे जो पूरे टाइम मस्ती के मूड में रहे और उनके इसी अंदाज ने पार्टी में रौनक ला दी थी।

Virushka dance with Srk! ❤?

A post shared by Virat Kohli (@viratkohli.s) on

विरूष्का की रिसेप्शन पार्टी में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और नीता अंबानी के साथ-साथ कई मशहूर हस्तियों ने शिरकत की थी।

Virushka with Bachchan family! ❤?

A post shared by Virat Kohli (@viratkohli.s) on

इस फंक्शन के बाद विराट कोहली टीम इंडिया के साथ साऊथ अफ्रीका टूर पर चले जायेंगे और ख़बरों के अनुसार अनुष्का शर्मा भी उनके साथ मौजूद रहेंगी।