arjun1

Mumbai: बॉलीवुड एक्ट्रैस श्रीदेवी की मौत के बाद उनकी दोनों बेटियां अपने चाचा अनिल कपूर के घर पर हैं। साथ ही उनके सौतेले भाई अर्जुन कपूर भी अपनी फिल्म की शूटिंग छोड़ मुंबई पहुंचे और सबसे पहले जाह्नवी और खुशी से मिले। 54 साल की एक्ट्रैस अपने भतीजे मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने के लिए पति और बेटी खुशी के साथ दुबई पहुंची थीं।arjun2

जाह्नवी अपनी डेब्यू फिल्म ‘धड़क’ की शूटिंग के चलते मुंबई में ही रुकी थीं। शादी खत्म होने के बाद बोनी और खुशी वापस आ गए थे। जबकि श्रीदेवी अपनी बहन श्रीलता के साथ दुबई में ही रुक गई थीं। श्रीदेवी को सरप्राइज देने के लिए बोनी कपूर एक दिन बाद फिर से दुबई पहुंच गए थे। दोनों साथ में एक डिनर डेट पर जाने वाले थे लेकिन अचानक श्रीदेवी की मौत की खबर से पूरा कपूर खानदान हिल गया।arjun3करण जौहर को जब यह बात पता चली तो वो जाह्नवी कपूर को लेकर जुहू स्थित अनिल कपूर के घर पहुंचे। जाह्नवी के साथ उनकी मैनेजर रेशमा शेट्टी भी थीं। अनिल कपूर भी चंडीगढ़ में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ की शूटिंग कर रहे थे, लेकिन अब वो अपने परिवार के साथ हैं। अर्जुन कपूर भी अपनी फिल्म ‘वेलकम टू न्यूयॉर्क’ की शूटिंग कर रहे थे। जिसे छोड़कर वो अनिल कपूर के घर पहुंच चुके हैं।arjun4वो सबसे पहले अपनी बहन जाह्नवी और खुशी कपूर से मिले और उन्हें सांतवना दी। खबरों की मानें तो सालों से अर्जुन और उनकी बहनों के बीच रिश्ते अच्छे नहीं हैं। एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने इस बात का खुलासा किया था कि उनका खुशी और जाह्नवी से कोई रिश्ता नहीं है। ‘हम लोग ज्यादा नहीं मिलते और ना ही समय बिताते हैं। तो यह रिश्ता मायने नहीं रखता।’