जम्मू-कश्मीर में रियासी कटरा सड़क मार्ग के अंतर्गत कारुआ पुल से आर्मी ट्रक नीचे गिर गया। हादसे में कई जवान जख्मी हो गए हैं। घायल जवानों को तुरन्त कटरा हॉस्पिटल ले जाया गया।

पुल से गिरा ट्रक-
जानकारी मुताबिक आर्मी के जवान वाहन में पट्रोलिंग करने के लिए निकले हुए थे। अचानक कारुआ पुल के समीप पहुंचते ही चालक का वाहन पर से नियंत्रण खो गया और आर्मी ट्रक नीचे गिर गया।

इस हादसे में कई जवान घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को कटरा अस्पताल पहुंचाया गया। आपको बता दें कि हादसे में करीब 12 जवान घायल हुए हैं, जिसमें से एक जवान गंभीर रुप से घायल है। उन्हें कटरा नरायणा हॉस्पिटल रैफर कर दिया गया है।