30 अगस्त 2021

भाद्रपद की कृष्ण पक्ष की अष्टमी को भगवान विष्णु ने कृष्ण के रूप में धरती पर आठवां अवतार लिया था। भगवान स्वयं इस दिन पृथ्वी पर अवतरित हुए थे इसलिए इस दिन को कृष्ण जन्माष्टमी और जन्माष्टमी के रूप में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। भगवान कृष्ण को पसंद चीजों को जन्माष्टमी के दिन घर पर लाया जाए तो इससे भगवान कृष्ण प्रसन्न होते हैं। भगवान कृष्ण की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो जन्माष्टमी के दिन इन चीजों को घर में जरूर रखें-

चंदन:- चंदन का तिलक शीतल होता है उसे धारण करने से पापों का नाश होता है। इसकी खुशबू से वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। भगवान कृष्ण को चंदन बहुत प्रिय है। जन्माष्टमी के दिन भगवान को चंदन का तिलक लगाएं।

देसी गाय का घी:- गाय श्री कृष्ण को बहुत प्रिय हैं, गाय के दूध से बना घी ही भगवान कृष्ण को अर्पण किया जाना चाहिए, इसे हमेशा घर में भी रखें।