16 जून 2021

यह बात हम सभी जानते है कि हमारी हाथों की रेखाओं के जरिए भूतकाल, वर्तमान और भविष्य तीनों के बारे में पता लगाया जा सकता है। ज्योतिष के अनुसार, अगर हम अपनी हथेली देखें तो हमें उसमें बहुत से निशान या आकर बनते दिखाई देते हैं।

इन चिन्हों का अपना ही एक अर्थ होता है। इनमें से कुछ चिन्ह हमारे लिए शुभ होते हैं तथा कुछ अशुभ। मगर क्या आप जानते है कि हमारी हथेली में कुछ ऐसे स्थान भी होते हैं जहां क्रॉस का चिन्ह होना अकाल मृत्यु या असमय मृत्यु का सूचक माना जाता है।

मगर हमारी हथेली में कुछ ऐसे स्थान भी हैं जहां पर क्रॉस के चिन्ह होने से हमें शुभ फल मिलता है। समुद्रशास्त्र के मुताबिक, अगर आपकी हथेली में गुरु पर्वत पर क्रॉस चिन्ह है तो यह आपके लिए बहुत शुभ है। गुरु पर्वत पर यह निशान होने से आपको शिक्षित और समझदार पत्नी मिलती है और वैवाहकि जीवन सुखमय रहता है। इन्हें ससुराल पक्ष से सहयोग एवं सहायता मिलती रहती है।

अगर आपकी विवाह रेखा पर क्रॉस का निशान है तो आपके विवाह में कई तरह की बाधाएं आ सकती हैं। इन लोगों के वैवाहिक जीवन में तनाव रहता है। अगर आपकी जीवन रेखा पर क्रॉस का चिन्ह है तो आपके जीवन में स्वास्थ्य को लेकर उतार चढ़ाव बने रहेंगे। जीवन रेखा के जिस स्थान पर क्रॉस है आयु के उस भाग में मृत्यु तुल्य कष्ट भोगने होंगे।

जिन व्यक्तियों की हथेली में चन्द्रपर्वत पर क्रॉस चिन्ह है। उन्हें नदी, तालाब, समुद्र के आस-पास विशेष सजग रहना चाहिए। क्योंकि ऐसे व्यक्ति की जल में डूबने की आशंका रहती है।