बरखा सिंह शुक्ला

कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी के ऊपर आरोप लगाने के बाद कांग्रेस की महिला नेता बरखा सिंह शुक्ला को कांग्रेस पार्टी ने ने 6 साल के लिए पार्टी से निष्काषित करदिया है। आपको बतादें की बरखा सिंह शुक्ला ने कल गुरुवार को ही कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। बरखा सिंह शुक्ला के बयान देने के एक दिन बाद ही कांग्रेस ने उनको पार्टी से निकल दिया है।

नगर निगम चुनाव के ठीक पहले बरखा सिंह शुक्ला ने ही इस्तीफा डे दिया है। इस्तीफा देने के साथ ही बरखा सिंह ने दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन और कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी के ऊपर आरोप भी लगाये थे।

‘राहुल गाँधी अगर पार्टी के अध्यक्ष बनें तो होगा डिजास्टर’ यह कह कर दिल्ली महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

बरखा सिंह ने दोनों पर आरोप लगते हुए कहा, ‘अजय माकन एक साल से बदतमीजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी किसी एक की नहीं है। अगर राहुल गांधी से पार्टी नहीं संभल रही तो वह छोड़ दे। बरखा ने कहा कि अगर राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाया गया तो यह डिजास्टर होगा। राहुल गाँधी अपना इलाज कराये’

पार्टी ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने बरखा सिंह को 6 साल के लिए पार्टी से निकाल दिया।

कांग्रेस में अरविंदर सिंह लवली भी इस्तीफा दे चुके हैं। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित भी अजय माकन की क्षमता पर सवाल उठा चुकी हैं।