देहरादून, 4 जुलाई 2021

उत्तराखंड से बड़ी खबर आ रही है, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ कैबिनेट मंत्री मंडल की भी शपथ होगी। पुष्कर सिंह धामी आज शाम उत्‍तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। धामी को कल भारतीय जनता पार्टी विधायक दल का नेता चुना गया था। साथ ही बताया जा रहा है कि कुछ कैबिनेट मंत्री भी आज शपथ ले सकते हैं।

दरअसल जिन विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी, उनको शपथ ग्रहण करने के लिए सूचना मिलनी शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि तीरथ कैबिनेट में शामिल चेहरों को ही मंत्रिमंडल में जगह दी जा रही है।

हालांकि यह भी बताया जा रहा है कि तीरथ कैबिनेट में शामिल कई कैबिनेट मंत्री नाराज चल रहे हैं। ऐसे में देखना यह होगा कि आखिर कौन से वो चेहरे हैं, जो मत्रीमंडल में शामिल होंगे। यह साफ हो जाएगा कि कौन से नेता नाराज हैं। शपथ ग्रहण में पूरी स्थिति साफ हो जाएगी।