देहरादून, 4 जुलाई 2021

उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की नाराजगी से भाजपा को लग सकता है बड़ा झटका। सूत्रों के हवाले से खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री बनते ही भाजपा विधायक दल के एक खेमे में आक्रोश शुरू हो गया है।

खासतौर पर कांग्रेस छोड़ भाजपा में आये विधायकों की नाराजगी बढ़ गई है। रातोंरात बन रहे षडयंत्र का परिणाम क्या होगा यह तो भविष्य तय करेगा, इतना जरूर है कि नाराज विधायकों ने अपना अलग गुट बना लिया है। इधर आज नये मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

आपको बताते चलें की सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के 5 मंत्री दिल्ली के लिए रवाना, 35 विधायक इस्तीफा देने के लिए तैयार,सतपाल महाराज की नाराजगी के बाद लगने लगे कयास पार्टी छोड़ वापस कांग्रेस का दामन फिर थाम सकते है या आम आदमी पार्टी का हाथ