Saran Crime

सारण जिले के खैरा थानाक्षेत्र के छपरा मारहवरा मुख्य पथ पर रामपुर कला गांव के समीप दो लोगों को बदमाशों ने गोली मारी और फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय नीरज सिंह और कुमोद सिंह सुबह 6 बजे मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। तभी बाइक पर सवार दो बदमाश उनके सामने से गुजरे और दोनोें को गोली मार दी।

दोनों सड़क पर एक साथ टहल रहे थे और बात कर रहे थे कि एक बाइक सामने से आई और बाइक पर सवार दो लोगों ने पहले नीरज सिंह को गोली मारी, जिसे देखकर कुमुद सिंह ने शोर मचाना शुरू किया, तो बदमाशों ने उसे भी गोली मार दी और फरार हो गए।

अासपास टहल रहे लोगों ने दोनों घायलों को तुरन्त निजी क्लिनिक में भर्ती कराया, जहां उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें पटना के पीएमसीएच में रेफर कर दिया गया है। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि बदमाशों की संख्या दो थी और दोनों एक ही मोटरसाइकिल पर सवार थे। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही तहकीकात शुरू कर दी है।