acid-attack

शक की वजह से रिश्तों को बर्बाद होने की घटनाओं के बारे में अपने पहले भी कई बार सुनी होगी। मगर आपने शक की वजह से कोई निर्दोष व्यक्ति अगर मौत के करीब पहुंच जाए तो इससे ज्यादा दुखी और हैरान करने वाली बात शायद ही कोई होगी।

राजधानी दिल्ली से कुछ ऐसी ही घटना सामने आयी है, जहां एक सिरफिरे आशिक ने अपनी प्रेमिका मुस्कान के ऊपर केवल शक होने की वजह से तेजाब फेंक दिया।

दिल्ली के संगम विहार इलाके में शक के चलते एक सिरफिरे आशिक ने पहले तो अपनी प्रेमिका के ऊपर तेजाब फेंका, फिर बाद में खुद ही थाना पहुंचकर पुलिस को इस घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने जानकारी मिलते ही इस घटना पर कार्रवाई भी शुरू कर दी है। घायल युवती को इलाज के लिए तुरंत एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित लड़की अपने परिवार के साथ संगम विहार में रहती है और वहीं पर तेजाब फेंकने वाला लड़का भी रहता है। पुलिस के अनुसार लड़की सुबह करीब सवा दस बजे घर के बाहर खड़ी थी कि तभी लड़का आया और उसके ऊपर तेजाब फेंक दिया। उसके बाद वह खुद थाने गया और घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। पुलिस को युवक ने यह बताया कि उसे शक था कि मुस्कान किसी अन्य युवक से बात करती है।इसलिए उसने उसपर तेजाब फेंक दिया।आपको बता दें कि लड़का और लड़की दोनों ही नाबालिग हैं।