लड़को में तो छह से सात फुट लम्बी हाइट होना आम बात हैं, लेकिन इतनी हाइट लड़कियों के लिए खास बात होती हैं। हम बात कर रहे हैं ब्राज़ील की रहने वाली 20 साल की एलिसैनी डा क्रूज सिल्‍वा की जिनकी लम्बाई 6 फुट 8 इंच हैं। जी हाँ, जल्द ही वह शादी करके दुनिया की सबसे लंबी दुल्‍हन बन जाएंगी।

ब्राज़ील के ही रहने वाले फ्राकिनाल्‍डो पेशे से कंस्‍ट्रक्‍शन वर्कर हैं लेकिन वह अपनी गर्लफ्रेंड से पुरे एक फुट चार इंच छोटे हैं। एलिसैनी और फ्राकिनाल्‍डो की मुलाकात तीन साल पहले हुई थी।

पिछले एक साल से वह दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे है और अब उन दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया है। एलिसैनी बताती है कि उन दोनों को ही अपनी शादी का बहुत इंतजार है। ख़ास बात तो यह है कि शादी करते ही एलिसैनी दुनिया की सबसे लम्बी दुल्हन बन जाएंगी।

एलिसैनी के परिवार में किसी की भी इतनी लम्बाई नहीं है। दरहसल एलिसैनी की इतनी लम्बाई की असल वजह है ट्यूमर। वह पिटुएरी ग्‍लैंड से पीड़ित हैं और इसी कारण से उनकी हाइट लगातार बढ़ती जा रही हैं।