नई दिल्ली, 25 अप्रैल 2021

शादियों के सीजन की शुरुआत हो चुकी है। वेडिंग सीजन में सोने की मांग बढ़ जाती है। गोल्ड ज्वैलरी की खरीदारी की जाती है। शादियों में एक बड़ा बजट सोने का होता है। मांग में आई तेजी के बावजूद सोने की कीमत में गिरावट आई। शनिवार को सोने की कीमत में 1900 रुपए प्रति 100 ग्राम की गिरावट आई। सोना एक बार फिर से गिर गया। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को सोना सस्ता हो गया।

सोना फिर हुआ सस्ता

सोने की कीमतों में एक बार फिर से गिरावट आई और सोना प्रति 10 ग्राम 190 रुप तक गिर गया। वैश्विक बाजार में आई गिरावट के कारण सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में गिरावट आई। अंतरर्राष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड की कीमतों में 0.4 फीसदी की गिरावट आई और वैश्विक बाजार में सोना 1,777.24 डॉलर प्रति औंस पहुंच गई हैं।

सोने की कीमत पर एक नजर

इस गिरावट के साथ भारतीय सर्राफा बाजार में सोने की कीमत कुछ इस तरह से रहा है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन लिमिडेट की वेबसाइट पर जारी रेट के मुताबिक 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 47806 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 47615 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। जबकि 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 43790 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ, जबकि 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 35855 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं चांदी की कीमत 69152 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ।

देश के महानगरों में सोने का हाल

अगर देश के महानगरों में सोने की ताजा कीमत की बात करें तो गुडरिटर्न वेबसाइट के मुताबिक मुंबई में 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 46060 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं राजधानी दिल्ली में सोना 50580 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। वहीं चेन्नई में 24 कैरेट शुद्धता वाला सोना 49040 रुपए प्रति 10 ग्राम के बिक रहा है। वहीं बैंगलोर में 48870 रुपए प्रति 10 ग्राम तो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 24 कैरेट वाला सोना 50580 रुपए प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।

इस हफ्ते सोने का हाल

सर्राफा बाजारों में इस हफ्ते सोने का हाल देखें तो 19 अप्रैल को सोना 47592 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं 20 अप्रैल को सोना 47478 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 22 अप्रैल को सोने की कीमत 47814 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। जबकि 23 अप्रैल को सोने की कीमत 47806 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। अगर सोने के ताजा मूल्य की तुलना उसके उच्चतम मूल्य से करें तो सोना 8448 रुपए प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो चुका है।

सोने में निवेश का अच्छा मौका

सोने की कीमत में फिलहाल गिरावट है, लेकिन आने वाले दिनों में सोने के दाम में बड़ी तेजी लौटने की उम्मीद है। अगर आप सोने में निवेश का प्लान बना रहे हैं तो आपके पास अच्छा मौका है। सोना वर्तमान में अपने उच्चतम स्तर से 8448 रुपए तक गिर चुका है। अगस्त 2020 में सोना अपने उच्चतम स्तर 57000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। जबकि 23 अप्रैल 2021 को सोने की कीमत 47806 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। ऐसे में सोने की कीमत में आई इस बड़ी गिरावट का लाभ आप उठा सकते हैं। बाजार जानकारों की माने तो सोने में निवेश का ये सही मौका है।

सोने पर कोरोना का असर

सोना हमेशा से निवेशकों के लिए सुरक्षित निवेश रहा है। कोरोना महामारी की दूसरी लहर के साथ ही बाजार में उठापटक जारी है। कई राज्यों में मिनी लॉकडाउन की घोषणा की जा चुकी है। औद्योगिक गतिविधियां प्रभावित हो रही है। बाजार के प्रभावित होने के साथ ही निवेशकों की चिंता बढ़ने लगी है। ऐसे में एक बार फिर से निवेशकों का आकर्षण सोने की तरफ बढ़ने लगा है। मांग में तेजी आने के साथ ही सोने की कीमत में बढ़ोतरी होना तय है।

सोना देगा अच्छा रिटर्न

वहीं जिस रफ्तार से देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, निवेशकों में डर का माहौल बना हुआ है। निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने में निवेश कर सकते हैं। सोने में निवेश बढ़ने के साथ ही कीमत को बल मिल रहा है। सोने में निवेश बढ़ रहे हैं, जिसके कारण सोने की कीमत में तेजी आ रही है। आपको बता दें कि सोना हमेशा से सुरक्षित निवेश के तौर पर बेहतरीन विकल्प रहा है। निवेशकों के मुताबिक आने वाले दिनों में सोने की कीमत में बड़ी तेजी का अनुमान लगाया जा रहा है। माना जा रहा है कि साल 2021 में सोना 60000 से 62000 रुपए प्रति 10 ग्राम के आंकड़ को पार कर सकता है। ऐसे में आपको सोने में अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद है।

कैसे करें गोल्ड में निवेश

गोल्ड में निवेश के लिए आप सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड , गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स , गोल्ड म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं। इसके अलावा गोल्ड म्यूचुअल फंड में निवेशक एसआईपी के जरिए भी निवेश कर सकते हैं। इन सब के अलावा आप पेमेंट ऐप से भी सोना खरीद सकते हैं। डिजिटल गोल्ड में निवेश के लिए आप अमेजन पे, गूगल पे, पेटीएम, फोनपे और मोबिक्विक की मदद से निवेश कर सकते हैं।