NEET 2022: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET 2022) की आवेदन की तारीख जल्द ही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जारी होने की संभावना है। छात्रों को ध्यान देना चाहिए कि NEET 2022 परीक्षा की तारीख जून, 2022 के लिए होने की संभावना है। हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। एक बार जब NTA अपना परीक्षा कैलेंडर जारी कर देता है, तो इस यूजी मेडिकल प्रवेश परीक्षा से संबंधित सभी विवरण neet.nta.nic.in पर उपलब्ध होंगे।

NEET 2022 की पात्रता NEET 2021 के समान होने की संभावना है। छात्र लगातार  NEET का सिलेबस, परीक्षा पैटर्न आदि पर उत्तर खोज रहे हैं। इस यूजी मेडिकल प्रवेश परीक्षा के उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि NEET के लिए उपस्थित होने में सक्षम होने के लिए, उन्हें किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मुख्य विषयों के रूप में  फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी / बायोटेक्नोलॉजी और इंग्लिश की पढ़ाई करनी चाहिए। जिन्होंने 2022 में 12वीं की परीक्षा पूरी कर ली है या उपस्थित हो रहे हैं, वे आवेदन करने के पात्र होंगे।

NEET 2022: यहां जानें सिलेबस और एग्जाम पैटर्न

NEET 2022 सिलेबस और परीक्षा पैटर्न NEET 2021 के समान होगा, जब तक कि NEET की ओर से कोई और जानकारी नहीं आती है। बता दें, सिलेबस NCERT की  कक्षा 11वीं-12वीं की परीक्षा पर आधारित होगा।

यहां जानें सब्जेक्ट वाइज परीक्षा का पैटर्न

फिजिक्स

प्रश्नों की संख्या – 35+15

अंक- 180 (140+40)

केमिस्ट्री

प्रश्नों की संख्या – 35+15

अंक- 180 (140+40)

बॉटनी

प्रश्नों की संख्या – 35+15

अंक- 180 (140+40)

जूलॉजी

प्रश्नों की संख्या – 35+15

अंक- 180 (140+40)

– NEET परीक्षा में कुल प्रश्नों की संख्या 200 है, वहीं परीक्षा कुल 720 अंकों की होगी।

NEET 2022 के पिछले प्रश्न पत्र प्रत्येक उम्मीदवार के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। ये पेपर विभिन्न वेबसाइटों जैसे onlinetestseries.in, Aakash BYJU’s इत्यादि पर उपलब्ध हैं। NEET 2022 परीक्षा की तैयारी करते समय छात्रों को इन प्रश्नपत्रों की प्रैक्टिस करनी चाहिए।