ब्रेस्ट साइज

चीन के एक रेस्टोरेंट ने अजीबो-गरीब ऑफर निकाला है, जिसके अनुसार महिलाओं को उनकी ब्रेस्ट साइज के मुताबिक खाने पर डिस्काउंट दिया जाएगा। जिसके बाद यहां विवाद हो गया। खबरों के अनुसार ट्रेंडी श्रिंप (Trendy Shrimp) नाम के इस रेस्टोरेंट ने महिलाओं के लिए स्पेशल ऑफर निकाला है। जिसके अनुसार महिलाओं को उनकी ब्रेस्ट साइज के अनुसार डिस्काउंट दिया जाएगा। जिस महिला की ब्रा का साइज ज्यादा होगा, उसे ज्यादा डिस्काउंट दिया जाएगा।

रेस्टोरेंट में डिस्काउंट के लिए लगी ऐड पोस्टर में महिलाएं लाइन में अंडरगार्मेंट पहने खड़ी हैं। जिसके साथ लिखा है ‘पूरा शहर ब्रेस्ट देख रहा है।’ इसके साथ ही महिलाओं की ब्रेस्ट साइज के अनुसार डिस्काउंट की डिटेल भी लिखी गई थी। सबसे ज्यादा डिस्काउंट सबसे बड़े ब्रा साइज वाली महिला के लिए था।

 

इस तरह के पोस्टर लगने के बाद विवाद हो गया। इस पोस्टर को महिला विरोधी और वल्गर बताकर इसके खिलाफ शिकायत भी की गई, जिसके बाद यह पोस्टर हटा दिए गए।

इस पोस्टर को 1 अगस्त को लगाया गया था और विरोध के बाद इसे हटा लिया गया है। रेस्टोरेंट के जनरल मैनेजर ने इसका बचाव किया और कहा कि प्रमोशन शुरू होने के बाद ग्राहकों की संख्या में 20% तक की वृद्धि हुई थी। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि कुछ लड़कियां हमें मिली जो बहुत गर्व महसूस कर रही थीं।

होटल के मैनेजर ने कहा कि हमने इस बात का ध्यान रखा है कि यदि किसी को सहज महसूस नहीं होता है, तो डिस्काउंट लेने के लिए मेल स्टाफ की जगह फीमेल स्टाफ से बात की जा सकती है।हालांकि इस तरह के ऑफर देने के बाद यह मामला विवादों में भी आ गया था। जिसके बाद स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद इसे हटा दिया गया।