मुंबई : ब्लॉक बस्टर मूवी दंगल में आमिर खान की ऑनस्क्रीन बेटी गीता फोगाट का किरदार निभाने वाली फातिमा सना शेख एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार वजह हैं फातिमा की लेटेस्ट तस्वीरें जो फातिमा ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, लेकिन इस वजह से उन्हें लोगों की कड़ी आलोचना सहनी पड़ रही है। मगर बात जो भी हो इन तस्वीरों में वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

दरअसल, फातिमा सना शेख सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन्हीं तस्वीरों ने उन्हें दंगल फिल्म के बाद एक बार फिर से सुर्खियों में ला दिया है।

दंगल

फातिमा ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें वो समुद्र किनारे एक लकड़ी की कुर्सी पर बैठी हुई दिखाई दे रही हैं. इस तस्वीर में फातिमा काले रंग का हॉट स्विमसूट पहनी हुई हैं। इस तस्वीर में फातिमा न सिर्फ हॉट और बोल्ड लग रही हैं, बल्कि उनका एक अलग लुक भी देखने को मिल रहा है।

मगर सोशल मीडिया पर जैसे ही उनकी तस्वीरें देखी गई, रमजान होने के कारण उनकी आलोचना शुरू कर दी गई। उनके फॉलोअर्स का कहना है कि रमजान में फातिमा को इस तरह के हॉट कपड़े नहीं पहनने चाहिए।